फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC Employees Union strike ends

डीसी इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल खत्म

Sat, 22 Aug 2020 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
DC Employees Union strike ends
जीरकपुर। डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों की बीती 4 अगस्त से चली आ रही कलमछोड़ हड़ताल की समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो गई। ये हड़ताल यूनियन नेताओं की ओर से दिए गए मांगों के ज्ञापन में से कुछ मांगों को लेकर दिए गए लिखित आश्वासन के बाद खत्म की गई है। वहीं वित्त विभाग से संबंधित मांगों को लेकर मंगलवार को वित्त मंत्री से बैठक तय की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीसी इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल 4 से 14 अगस्त तक रखी गई थी। दूसरी ओर, पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर हड़ताल को 16 से 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया और जब यहां भी बात नहीं बनी तो यूनियन नेताओं की ओर से हड़ताल की समयसीमा 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई। जो शुक्रवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

कर्मी ऑफिस आएंगे या नहीं बैठक के बाद होगा तय
दि पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट डीसी आफिसेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से अभी कुछ मांगें मानी गई है, परन्तु वित्त विभाग से संबंधित मांगों को लेकर अभी वित्तमंत्री मनप्रीत बादल से बैठक अभी होना बाकी है। अभी सरकार की ओर से जिन मांगों को मंजूर करके लिखित आदेश पारित किए गए हैं, उसको लेकर यूनियन नेताओं ने अभी फैसला लेना बाकी है। इसलिए यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक होने के बाद क्लीयर हो पाएगा कि सोमवार को कर्मचारी पर काम पर लौटेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed