फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Daughters are learning to operate computers in God's court.

Mohali News: भगवान के दरबार में बेटियां सीख रहीं कंप्यूटर चलाना

Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Daughters are learning to operate computers in God's court.
मोहाली। गरीब तबके के ऐसे परिवार जो अपनी बेटियों को पढ़ाने में असमर्थ रहते हैं। यहां भगवान के दरबार में में उनकी बेटियों को निशुल्क बेसिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। जी हां, इस ट्रेनिंग सेंटर से तीन माह का कोर्स करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। इसके बाद अलग-अलग सेक्टरों में जाकर यह छात्राएं नौकरी करती हैं।
विज्ञापन

फेज- 11 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में साल 2010 में निशुल्क बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की गई थी। यहां ट्रेनिंग सेंटर में आठ बैच में लड़कियों को बेसिक कंप्यूटर सिखाया जाता है। इस कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में कंबाली, जगतपुरा, और फेज - 11 सहित अन्य इलाकों से लड़कियां आकर कंप्यूटर सीख रही हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के अध्यापिका संयोगिता देवी ने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच तक आठ बैच चलाए जाते हैं और एक बैच में आठ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। इस तरह से प्रतिदिन 50 से अधिक लड़कियों को फ्री बेसिक कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही इनका हर सप्ताह टेस्ट भी लिया जाता है। मंदिर के प्रधान प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जो गरीब और असहाय परिवार के घरों की बेटियां हैं उनके लिए यहां पिछले 14 वर्षों से निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग की कोचिंग कराई जा रही है। इसके अलावा कोर्स पूरा करने के बाद इनकों एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है और हर साल करीब 160 से 170 के बीच में छात्राएं यहां से कंप्यूटर सीख कर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed