{"_id":"62b59aa7e87e2c2bc762df36","slug":"datesheet-released-by-punjab-school-education-board-for-students-who-did-not-appear-in-class-10th-and-12th-term-two-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB: मार्च में दसवीं और 12वीं की टर्म दो की परीक्षाएं न देने वाले विद्यार्थियों को राहत, एक जुलाई से होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB: मार्च में दसवीं और 12वीं की टर्म दो की परीक्षाएं न देने वाले विद्यार्थियों को राहत, एक जुलाई से होगा एग्जाम
Fri, 24 Jun 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 04:36 PM IST
सार
परीक्षा एक जुलाई से 13 जुलाई तक करवाई जाएगी। मात्र तीन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संबंधी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अलपोड कर दी गई है।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड
- फोटो : PSEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म दो की परीक्षा में जो विद्यार्थी अपीयर नहीं हुए थे, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई में परीक्षा आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को परीक्षा संबंधी डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने इस संबंधी पुष्टि की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा एक जुलाई से 13 जुलाई तक करवाई जाएगी। मात्र तीन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संबंधी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अलपोड कर दी गई है। पीएसईबी से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए राज्य में तीन जिलों मोहाली, जालंधर और बठिंडा में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। बठिंडा में स्थापित केंद्र में बठिंडा, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर जिलों से संबंधित विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
जालंधर में कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, होशियापुर, गुरदासपुर, पठानकोट, मोगा, लुधियाना जिले के विद्यार्थी अपीयर होंगे। मोहाली में रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला से संबंधित विद्यार्थी परीक्षा दे पाएंगे। परीक्ष केंद्र तक विद्यार्थियों को पहुंचने में दिक्कत न आए। ऐसे में परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 11 बजे रहेगा। डेटशीट व परीक्षा संबंधी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन