{"_id":"5f7792cd8ebc3e9bc3695def","slug":"danger-of-current-due-to-hanging-wires-in-saini-vihar-phase-2-mohali-news-pkl3897458131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी विहार फेज-2 में लटकती तारों से करंट का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी विहार फेज-2 में लटकती तारों से करंट का खतरा
विज्ञापन
बलटाना की सैनी विहार कॉलोनी में खुला पड़ा मीटर बॉक्स। -कर्मचंद
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। सैनी विहार फेज-2 में लटकती बिजली की तारें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। क्योंकि इन बिजली की लटकती तारों से स्कूल बस अक्सर टकराते रहते हैं। वहीं खुले बिजली के मीटर बॉक्स भी यहां लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं।
इसके अलावा यहां के स्थानीय लोग बिजली की लो वोल्टेज और बिजली कट से परेशान हैं। अभी तो मौसम ठीक है, लेकिन मई और जून के महीने में कभी भी रात के समय बिजली का कट लग जाता है, जिसके चलते लोगों को रातें जाग कर बीतानी पड़ती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार लोग पावरकॉम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया।
खुले बिजली मीटर बॉक्स से करंट लगने से गाय की हो चुकी है, मौत...
बीती जुलाई में बलटाना मेन रोड शिव मंदिर के सामने बिजली का मीटर बॉक्स खुला पड़ा था, जहां खुले नंगे तार पर गाय का करंट लगा और उसकी मौत हो गई। इस तरह के हादसे अक्सर बलटाना एरिया में होते रहते हैं।
विज्ञापन
पानी निकासी का प्रबंध नहीं
बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के चलते, एक बार बारिश होने के बाद सैनी विहार फेस-2 की गलियों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है, जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी है, दरअसल यहां सीवरेज के पाइप लाइन से ही बरसाती पानी की निकासी होती है, जब ज्यादा बारिश होती है, तो ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर भर जाता है।
यहां जाम है, आम
सैनी विहार फेस-2 के लोगों को भी हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान होना पड़ता है। क्योंकि रेलवे फाटक पर सुबह और शाम दोनों समय जाम लगता है। जिसके चलते स्कूली बच्चों सहित कॉलेज स्टूडेंट और नौकरी पेशा वाले जाम की वजह से परेशान होते हैं। वहीं कॉलोनी में लावारिस पशु घूमते रहते हैं, रात के समय सड़कों पर पशुओं के झुंड बैठ जाते हैं, जिसके चलते सड़क हादसे भी होते रहते हैं।
पूरे कॉलोनी में लो बोल्टेज से लोग परेशान हैं, यह समस्या पिछले कई महीनों से यहां है। इसके अलावा मई, जून, जुलाई और अगस्त में इतना बिजली का कट लगता है, गर्मी की वजह से स्थानीय लोग पूरी रात सो नहीं पाते हैं। इस समस्या का समाधान पावरकॉम को करना चाहिए।
-बिंदू बाला, स्थानीय निवासी।
-फेज-2 में बिजली की तारें काफी जगह लटकती रहती हैं। जिसके चलते अक्सर यहां फाल्ट होता है और बिजली का कट लगता है, जिसके चलते यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां लो वोल्टेज की बड़ी समस्या है।
-सुमन आनंद, स्थानीय निवासी।
- बिजली की समस्या यहां काफी समय से है। लो वोल्टेज के चलते अक्सर लोगों को दिक्कतें पेश आती हैं। आए दिन बिजली कट लगना यहां आम बात है। इसके अलावा हल्की बारिश में लोगों के घरों में पानी भर जाता है।
-धीरेंदर सिंह, स्थानीय निवासी।