फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Daman massacre: Partner Dilpreet lost the sight of one eye, he himself had taken out the knife from the eye.

दमन हत्याकांड : साथी दिलप्रीत की एक आंख की रोशनी गई, खुद ही आंख से निकाला था चाकू

Tue, 19 Nov 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Daman massacre: Partner Dilpreet lost the sight of one eye, he himself had taken out the knife from the eye.
मोहाली। गांव कुंभड़ा में पांच दिन पहले की गई 17 वर्षीय नाबालिग लड़के दमन की हत्या के बाद उसके परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 55 घंटे सड़क पर धरना देने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। इस हमले में आंख पर चाकू लगने से घायल मृतक दमन के दोस्त दिलप्रीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले से दिलप्रीत की एक आंख की रोशनी चली गई है। वह एक आंख से कभी नहीं देख पाएगा। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत ने खुद ही अपनी आंख से चाकू निकाल लिया था इस कारण खून बहने के कारण उसकी जान तो बच गई लेकिन एक आंख गंवानी पड़ी। डॉक्टरों ने कहा कि दिलप्रीत की रिकवरी हो रही है आंख का जख्म भरने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव कुंभड़ा में दमन और उसके दोस्त दिलप्रीत के साथ आकाश और उसके दोस्तों की साइकिल की पार्किंग को लेकर बहस हुई थी। बहस के दौरान आकाश ने दोनों के साथ गोली-गलौज की थी, जिसका दमन और दिलप्रीत ने विरोध किया था। इसके कुछ देर बाद आकाश अपने अन्य दोस्तों को लेकर उनके पास आया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दोनों को लोगों ने पास लगते अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां पर डाक्टरों ने दमन को मृत घोषित कर दिया था। दूसरी और दिलप्रीत की हालत भी नाजुक बनी हुई थी जो कि अस्पताल में उपचाराधीन था। दमन की हत्या के आरोप में पकड़े गए चार युवकों में से दो युवक अमन और अरूण पर फेज-1 पुलिस थाना में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed