फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cylinder blast in Mohali shopkeeper and women injured

मोहाली में सिलेंडर ब्लास्ट: दुकान के भीतर फटा गैस सिलेंडर, बाहर से गुजर रही महिला घायल, कई घरों को नुकसान

Tue, 26 Nov 2024 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 26 Nov 2024 09:16 PM IST
सार

मोहाली में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में दुकानदार और वहां से गुजर रही एक महिला घायल हुई है। धमाका इतने जोर का था कि आसपास के घरों को भी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Cylinder blast in Mohali shopkeeper and women injured
घायल महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के फेज-1 में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय अचानक ब्लास्ट होने से एक महिला व युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा मंगलवार दोपहर पौने 12 बजे हुआ। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि सिलेंडर सड़क की तरफ फटा, अगर घर में फटता तो बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि वहां 100 से ज्यादा भरे सिलेंडर पड़े थे। सिलेंडर फटने से आसपास रह रहे लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में दुकानदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


फेज-1 में मकान मालिक ने घर में ही एक छोटी दुकान बनाकर आगे किराये पर दी है। दुकानदार जतिंदर कुमार गुप्ता ने यह दुकान किराये पर ली है। यहां बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जाती है। मंगलवार को करीब पौने 12 बजे दुकान का कारिंदा सागर सिलेंडर में गैस भर रहा था। गैस ज्यादा भरने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका होने से वहां लगा दरवाजा टूटकर बाहर खड़ी एक्टिवा से टकराते हुए सड़क पर जा गिरा। इस दौरान वहां से जा रही एक महिला पूनम उसकी चपेट में आ गई। महिला के सिर पर चोट लगी है। वहीं, गैस भर रहा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके कपड़े तक फट गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि यह सिलेंडर बाहर की तरफ फटा, अगर यह अंदर की तरफ फटता तो कई लोग उसकी चपेट में आ जाते क्योंकि दुकान में कई भरे हुए सिलेंडर पड़े थे। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे। फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घायलों के बयान लिए जाने हैं। इसके बाद जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में भी हो चुका है ऐसा हादसा
बता दें कि 12 साल पहले 20 जुलाई 2012 की रात विकास नाम का व्यक्ति शक्ति मार्केट में एक कमरे में अवैध तरीके से एलपीजी गैस के बड़े सिलिंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहा था। इस दौरान बड़े सिलेंडर में अचानक गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। इससे विकास गंभीर रूप से झुलस गया, उसने बचाव करते हुए आग लगा सिलेंडर बाहर बरामदे में फेंक दिया। 12 साल के सोनू और 14 साल के साजिद को आग ने चपेट में ले लिया था। घटना में तीनों झुलस गए थे। हादसे में 70 फीसदी तक जलने से सोनू की मौत हो गई थी। उस समय थाना फेज-1 में विकास निवासी गांव मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 304 के तहत मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed