फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cyclist dies after being hit by tractor trolley in Mohali

मोहाली : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, काफी देर सड़क पर पड़ा रहा शव

Sat, 12 Jun 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by tractor trolley in Mohali
मोहाली। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह एक साइकिल सवार 65 वर्षीय तरलोक सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी समय तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, क्योंकि एंबुलेंस ने उसे मार्चरी तक ले जाने में असमर्थता जताई। इसके बाद बड़ी मशक्कत कर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गुरदेव सिंह निवासी राजपुर मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंधी फेज-6 पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुबह तरलोक सिंह अपने साइकिल से चंडीगढ़ जा रहा था। जो कि पेशे से एक पेंटर है। जब फेज-6 दारा स्टूडियो के पास पहुंचा तो पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में लिया। इस हादसे में ट्राली भी पलट गई। तरलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed