फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CU students attacked, mobile snatched

सीयू के छात्रों पर हमला, मोबाइल छीना

Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
CU students attacked, mobile snatched
खरड़। हथियारों से लैस लुटेरों ने मोबाइल व नकदी छीनने की नीयत से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों विद्यार्थियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की ओर से घटना की सूचना थाना घडुआं पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खरड़-लुधियाना हाईवे पर भागोमाजरा टोल प्लाजा के पास स्थित जीबीपी करैस्ट अपार्टमेंट में रात के समय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के एमएससी डाटा साइंस सेमेस्टर-2 के दो विद्यार्थी शुभम कुमार सिंह निवासी रांची झारखंड व इंद्रजीत गुनी निवासी कोलकाता खाना खाने के लिए घर से बाहर निकले थे। बाइक सवार मुंह ढके तीन व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर उन्हें घेर लिया और मोबाइल व नकदी की मांग करने लगे। मना करने पर लुटेरों ने उन पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच लुटेरे इंद्रजीत गुनी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर कमरे में मौजूद अन्य साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देकर पहले पीजीआई और फिर जनरल अस्पताल सेक्टर 16 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। शुभम ने बताया कि उसके सिर, छाती व बांह पर कुल 16 टांके लगे हैं जबकि उसके दोस्त इंद्रजीत के सिर में 10 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed