फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CU student hit by XUV car, dies

Mohali News: सीयू के विद्यार्थी को एक्सयूवी कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 19 Jun 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
CU student hit by XUV car, dies
मोहाली/खरड़। गांव रुड़की पुख्ता के नजदीक एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने एक्सयूवी कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शौर्य अत्री पुत्र विजय कुमार निवासी गांव शाहतलाई, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि उसका भतीजा शिवजोत एनक्लेव में किराए पर रहता था। 16 जून को वह अपनी बाइक से किसी काम से आया था और मैं भी अपनी कार में वहां पर आया हुआ था। जब दोनों वापस खरड़ की ओर जा रहे थे तो रात करीब सवा 11 बजे गांव रुड़की पुख्ता के नजदीक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक एक्सयूवी कार ने शौर्य की बाइक काे टक्कर मार दी और का समेत फरार हो गया। उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद गंभीर घायल हालत में भतीजे को कार में डालकर सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस से कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed