फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crockery showroom burnt due to fire

आग लगने से क्रॉकरी शोरूम जलकर हुआ खाक

Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crockery showroom burnt due to fire
खरड़। शहर में शुक्रवार अलसुबह खरड़-लांडरा रोड पर स्थित उप्पल क्रॉकरी बर्तन स्टोर के शोरूम में आग लग जाने के कारण दुकान में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का पता सुबह लगभग छह बजे लगा, जब आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन

शोरूम के अंदर प्लास्टिक का सामान तथा गत्ते आदि होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते शोरूम से निकल रहा धुआं आग की लपटों में बदल गया। फायर बिग्रेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया। उप्पल क्रॉकरी स्टोर के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार रात लगभग 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह लगभग छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो शोरूम से आग की लपटें निकल रही थीं और चारों ओर धुआं नजर आ रहा था। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है और उनका करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। शोरूम में आग लग जाने की सूचना सिटी पुलिस खरड़ को दे दी गई है। अंदेशा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन

खरड़ के फायर ब्रिगेड अफसर मोहन लाल वर्मा ने बताया कि आज सुबह 6.44 बजे उन्हें बर्तन स्टोर में आग लग जाने की सूचना मिली थी और 6.45 बजे फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ी समेत फायर अफसर गुरविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, परमिंदर सिंह तथा ड्राइवर नगिंदर सिंह और विक्रम सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी। खरड़ फायर ब्रिगेड की तीन तथा मोहाली की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी। शोरूम में प्लास्टिक व गत्ते का सामान होने के कारण दुकान में भीषण आग लगी हुई थी जिस कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ फायर ब्रिगेड को अब तक नहीं मिल सका है 101 नंबर
पंजाब सरकार ने खरड़ नगर परिषद को कुछ महीने पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी दी है लेकिन आग लगने पर इस फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाने के लिए 101 नंबर खरड़ टेलिफोन एक्सचेंज के साथ नहीं जुड़ सका है। खरड़ में कहीं भी आग लगने पर जब लोग फायर ब्रिगेड बुलाने के लिए 101 नंबर डॉयल करते हैं तो यह नंबर मोहाली फायर ब्रिगेड को मिल जाता है जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी यह कहकर फोन बंद कर देते हैं कि वे अपने एरिया की फायर ब्रिगेड को फोन करें।

आग लगे तो 0160-2280101 पर दें सूचना
आज सुबह जो आग लगने की घटना हुई, इसमें आग लगने का पता चलने के बावजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी लगभग पौना घंटा देरी से पहुंची। तब तक बर्तनों का शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। खरड़ के फायर ब्रिगेड के अधिकारी सोहन लाल वर्मा ने बताया कि खरड़ में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के लिए 0160-2280101 पर कॉल करके आग लगने की सूचना दी जा सकती है।
आग लगने से जली दुकान का बाहरी दृश्य। इकट्ठे हुए लोग तथा शोरूम में लगी आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 02 ए,बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed