फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   tripple riding, trafic rule break, mohali trafic, trafic rules, without helmet, mohali

मोहाली में सरेआम ट्रिपल राइडिंग, बगैर नंबर की बाइक, रोकेगा कौन?

Wed, 04 May 2016 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 04 May 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
tripple riding, trafic rule break, mohali trafic, trafic rules, without helmet, mohali
ट्रिपल राइडिंग - फोटो : अमर उजाला
बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के अलावा सड़कों पर बगैर नंबर की बाइक ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखा रहीं हैं। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आपराधिक तत्व इसका फायदा उठा रहे हैं। मोहाली जिले में पिछले दिनों एक के बाद एक हुईं वारदातों के बाद भी ट्रैफिक पुलिस लापरवाह बनी हुई है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करने और हेलमेट और नियमानुसार नंबर प्लेट और ट्रिपल राइडिंग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन ट्रैफिक विभाग के इन जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। अमर उजाला ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की असलियत जानने के लिए जब रियल्टी चेक किया तो बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले हर चौराहे पर दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने लगाए 130 जागरूकता शिविर
ट्रैफिक पुलिस का दावा है 2015 से अब तक लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस 130 से ज्यादा ट्रैफिक जागरूकता शिविर और सेमीनार लगा चुकी है। इनमें शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।   
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी की प्रतिक्रिया
मोहाली ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी राजपाल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखा करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। वहीं पुलिस को आज ही निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर होने वाली घटनाओं को रोकना भी ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है। इसलिए मेन रोड पर नाके लगाने के साथ-साथ लिंक रोड पर पीसीआर गाड़ियां और राइडर को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed