फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   sukhdev singh, murder case, solved, mohali

सुखदेव सिंह हत्याकांड सुलझाने का दावा, तीन काबू

Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बनूड़
ब्यूरो, अमर उजाला, बनूड़ Updated Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
sukhdev singh, murder case, solved, mohali
गिरफ्तार - फोटो : amarujala
गांव फरीदपुर के 32 साल के युवक सुखदेव के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवक सुखदेव सिंह की 23-24 दिसंबर के बीच रात को गांव भटीरस के पास स्थित एसवाईएल नहर के किनारे रहस्यमयी तरीके से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


थाना मुखी भगवंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव सिंह की हत्या का आरोपी गांव भटीरस का निवासी सुरमुख सिंह पुत्र मोहन सिंह है। एएसआई मोहन सिंह ने बारीकी से जांच कर सुरमुख सिंह को पूछताछ के लिए थाने में ले आए।
विज्ञापन


जब सुरमुख सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात बता दी। थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि 23-24 दिसंबर 2015 की रात को सुखदेव सिंह शराब के नशे में था। वह अपनी बाइक पर एसवाईएल नहर के पुल पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भटीरस निवासी सुरमुख सिंह पुल से गुजर रहा था, तो दोनों में तकरार हो गई। तकरार के दौरान सुरमुख सिंह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह अपने घर से कुल्हाड़ी उठा लाया। घर से कुल्हाड़ी लाकर उसने पुल पर बैठे सुखदेव सिंह के सिर पर कई वार किए।

जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरमुख सिंह ने खुद के पकड़े जाने के डर से मृतक सुखदेव सिंह का मोबाइल और उसकी बाइक अपने घर ले आया। घर पर उसने हत्या के बारे में अपने भाई को बता दिया। दोनों भाइयों ने चुस्ती से बाइक की नंबर प्लेट खोलकर घर में छिपा दी।

फिर उसी रात बाइक को ले जाकर एसवाईएल की झाड़ियों में छिपा दिया। सुखदेव सिंह के मोबाइल फोन से सिम निकालकर फोन को अपनी बुआ के लड़के बंटी पुत्र जोगिंदर राम निवासी गांव जैनपुर थाना शाहाबाद हरियाणा को बेच दिया। पुलिस ने सुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, मोबाइल और झाड़ियों में छिपाई गई बाइक बरामद कर ली है।


पुलिस ने सुरमुख सिंह का साथ देने के आरोप में उसके भाई सुखविंदर सिंह और बुआ के लड़के बंटी को भी गिरफ्तार किया है। एएसआई मोहन सिंह के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को राजपुरा की अदालत में पेश किया गया। वहां कोर्ट ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed