{"_id":"57c736c24f1c1ba2232cb0ef","slug":"saxual-harsrassment-case-on-father-and-son-by-lady-at-sohana-mohali-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र पर अश्लील हरकत करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र पर अश्लील हरकत करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
काइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने 10-12 लोगों पर हमला करने और पिता-पुत्र पर कपड़े फाड़ने का प्रयास, अश्लील हरकत करने और गालियां देने का आरोप लगाया है। अपने पड़ोसी के खिलाफ महिला ने सोहाना थाना पुलिस में शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने सोहाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा वह अपने घर में सफाई कर रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उस समय उनके ऊपर करीब 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों में शामिल पिता-पुत्र ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और अश्लील हरकत करते हुए गालियां दीं। महिला का कहना है जिस बाड़े को लेकर विवाद हुआ, वह उसने वर्ष 2011 में खरीदा था। इस बाड़े पर कुछ शरारती तत्व लंबे समय से कब्जे करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने 22 अगस्त 2016 को अदालत के आदेश पर बाड़े पर कब्जा दिलाया।
महिला ने बताया कि 22 अगस्त को कोर्ट ने कब्जा दिला ने के बाद 27 अगस्त को लेबर बुलाकर वहां सफाई और बाड़े के पुराने निर्माण कार्य को तोड़ना चाहा तो उसके पड़ोसी ने पीसीआर कर्मी बुलाकर काम रुकवा दिया था। उसने बताया कि 29 अगस्त को जब वह अपने बाड़े पर लेबर लेकर पहुंची तो उक्त 10-12 लोगों ने फिर से काम रुकवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उससे अभद्रता की। एसएचओ राजीव कुमार को महिला ने शिकायत दी है।