फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   saxual harsrassment, case on father and son, by lady at sohana, mohali, punjab,

पिता-पुत्र पर अश्लील हरकत करने का आरोप

Thu, 01 Sep 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 01 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
saxual harsrassment, case on father and son, by lady at sohana, mohali, punjab,
काइम - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने 10-12 लोगों पर हमला करने और पिता-पुत्र पर कपड़े फाड़ने का प्रयास, अश्लील हरकत करने और गालियां देने का आरोप लगाया है। अपने पड़ोसी के खिलाफ महिला ने सोहाना थाना पुलिस में शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने सोहाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा वह अपने घर में सफाई कर रही थी। शिकायतकर्ता के  मुताबिक उस समय उनके ऊपर करीब 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों में शामिल पिता-पुत्र ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और अश्लील हरकत करते हुए गालियां दीं। महिला का कहना है जिस बाड़े को लेकर विवाद हुआ, वह उसने वर्ष 2011 में खरीदा था। इस बाड़े पर कुछ शरारती तत्व लंबे समय से कब्जे करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने 22 अगस्त 2016 को अदालत के आदेश पर बाड़े पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 22 अगस्त को कोर्ट ने कब्जा दिला ने के बाद 27 अगस्त को लेबर बुलाकर वहां सफाई और  बाड़े के पुराने निर्माण कार्य को तोड़ना चाहा तो उसके पड़ोसी ने पीसीआर कर्मी बुलाकर काम रुकवा दिया था। उसने बताया कि 29 अगस्त को जब वह अपने बाड़े पर लेबर लेकर पहुंची तो उक्त 10-12  लोगों ने फिर से काम रुकवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उससे अभद्रता की। एसएचओ राजीव कुमार को महिला ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed