फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   robbery, jewellery robbery, fail, activeness, PCR staff, mohali crime

ज्वेलर से लूट की कोशिश को पीसीआर कर्मियों ने की फेल

Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
 robbery, jewellery robbery, fail, activeness, PCR staff, mohali crime
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-70-71 की लाइटों पर वीरवार रात उस समय सनसनी फैल गई। जब कुछ युवकों ने ज्वेलर का गहनों से भरा बैग छीन लिया, लेकिन पीसीआर कर्मचारियों की मुस्तैदी से लूट की वारदात कामयाब नहीं हो पाई। आरोपी अंत में वारदात से कुछ दूरी पर गहनों से भरा बैग और बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। साथ ही केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वारदात वीरवार रात साढ़े नौ बजे की है। बबलू नाम का सुनार जो मटौर में दुकान करता है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-70-71 की लाइटों पर पहुंचा तो पहले ही वहां पर दो-तीन युवक खड़े थे। युवकों ने उनका बैग जबरदस्ती छीन लिया।
विज्ञापन


बैग में कुछ गहने और नगदी थी। बबलू ने जब शोर मचाया तो वहां से जा रहे पीसीआर में बैठे हवलदार रणबीर सिंह व सिपाही जसप्रीत सिंह ने उक्त युवकों का पीछा किया। इसके बाद डर के मारे युवक अपने गहनों वाला बैग व मोटसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी व पीसीआर के अतिरिक्त इंचार्ज अजय पाठक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बबलू से घटना संबंधी जानकारी ली। मटौर थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों का मोटरसाइकिल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपियों के बारे में पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बढ़िया काम करने वाले पीसीआर मुलाजिमों को सम्मानित करने के लिए सीनियर अधिकारियों को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed