{"_id":"6953769b2831f9796c0e74e7","slug":"mohali-wife-of-former-additional-advocate-general-of-highcourt-murdered-2025-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohali: पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी का कत्ल, कुर्सी से बंधा मिला नाैकर; गहने-कैश लूटकर भागे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी का कत्ल, कुर्सी से बंधा मिला नाैकर; गहने-कैश लूटकर भागे आरोपी
Tue, 30 Dec 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:22 PM IST
सार
पड़ोसियों का कहना है कि पति और बेटियों के बाहर जाने के बाद अशोक कुमारी बिना पहचान-पड़ताल किए दरवाजा नहीं खोलती थीं। ऐसे में सोमवार रात दो अजनबी व्यक्तियों का घर के भीतर दाखिल होना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
मोहाली में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली के पॉश इलाके फेज-5 में पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की हत्या कर लूट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने 66 वर्षीय अशोक कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से नकदी व गहने लूट ले गए।
घटना के समय कृष्ण कुमार गोयल मस्कट में अपनी बड़ी बेटी के पास गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, 12 साल से घर में काम कर रहे नौकर की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। कृष्ण कुमार गोयल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करते हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित तरीके से लूट के इरादे से की गई। पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सोमवार रात करीब 11.40 बजे दो नकाबपोश युवक पैदल घर के भीतर दाखिल होते दिखाई दिए। करीब पौने घंटे बाद वही दोनों आरोपी हाथ में बैग लेकर घर से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद हुए। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच के अनुसार, लुटेरों ने सबसे पहले घर में मौजूद घरेलू नौकर को पकड़कर बांध दिया। इसके बाद अशोक कुमारी का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने घर में रखी नकदी और गहने समेटे और निकल गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

नौकर ने कहा-सिर दीवार में मारा, मेडिकल में नहीं मिले चोट के निशान
इस हत्याकांड में पुलिस की जांच की सुई घरेलू नौकर नीरज (25) पर अटक गई है जो करीब 12 साल से इस परिवार के यहां काम कर रहा था। पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर सीआईए में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नीरज ने अपने बयान में कहा है कि लुटेरों ने घर में घुसते ही उसका सिर दीवार में मारा और फिर उसे बांध दिया लेकिन मेडिकल जांच में उसके सिर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यदि आरोपी केवल लूट के इरादे से आए थे तो उन्होंने महिला की हत्या क्यों की और नौकर को जीवित क्यों छोड़ा जबकि नौकर उनके लिए अधिक खतरा बन सकता था। इसके अलावा आरोपियों को घर के अंदर की जानकारी होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घर में कैसे घुसे लुटेरे
पड़ोसियों का कहना है कि पति और बेटियों के बाहर जाने के बाद अशोक कुमारी बिना पहचान-पड़ताल किए दरवाजा नहीं खोलती थीं। ऐसे में सोमवार रात दो अजनबी व्यक्तियों का घर के भीतर दाखिल होना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं किसी परिचित या अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।कृष्ण कुमार गोयल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मस्कट में डॉक्टर है और उनका दामाद हिमाचल में सरकारी नौकरी करता है। कृष्ण कुमार की नातिन उनके पास ही रहती है। वह अपनी नातिन को उसकी मां से मिलाने के लिए अपनी छोटी बेटी व नातिन के साथ कुछ दिन पहले ही मस्कट गए थे।
सुबह नौकरानी ने किया खुलासा
घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब अशोक कुमारी के घर पर काम करने वाली नौकरानी पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर अशोक कुमारी का शव पड़ा था, जबकि नौकर बंधी हालत में मिला।दूध वाले ने बताया-एक दिन पहले दूध देने से किया था मना
घर में दूध देने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक दिन पहले अशोक कुमारी ने अंदर से आवाज देकर कहा था कि अगले दिन दूध देने न आए। इसी दौरान मस्कट से कृष्ण कुमार गोयल का फोन आया, जिसमें उन्होंने घर जाकर हालात देखने को कहा। जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक हत्या हो चुकी थी। सूचना मिलते ही हिमाचल से मृतका के दामाद भी मोहाली पहुंच गए। कृष्ण कुमार गोयल को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, जो बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। घटना के बाद फेज-5 और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घरेलू नौकर की भूमिका संदिग्ध लग रही है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घर से कितनी नकदी, सोना या अन्य सामान लूटा गया है, इसका आकलन परिजनों के आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फोरेंसिक जांच जारी है। -दिलप्रीत सिंह, एसपी सिटी, मोहाली