{"_id":"6033e9ed8ebc3ee8fe118574","slug":"misdeed-with-16-year-old-minor-girl-at-kharar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक नींद खुली तो चौंक गई मां, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था ठेकेदार, दो माह की गर्भवती भी निकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अचानक नींद खुली तो चौंक गई मां, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था ठेकेदार, दो माह की गर्भवती भी निकली
Mon, 22 Feb 2021 11:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 साल की लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज बिहार के माधेपुरा के गांव फोरफना का रहने वाला है और वह मकान निर्माण का ठेका लेता है।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित लड़की का परिवार भी प्रवासी है और परिवार में दोनों मां-बेटी मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। जबकि लड़की का पिता 10 साल पहले उन दोनों को छोड़कर कहीं चला गया था। पीड़ित और उसकी मां झोपड़ी बनाकर रह रहीं हैं।
विज्ञापन
लड़की की मां ने बताया कि शनिवार की देर रात अचानक आंख खुली तो उसने देखा कि ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसको पिछले दो महीनों से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
लड़की की मां ने आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज के खिलाफ खरड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा- 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है। जब पीड़ित लड़की का खरड़ के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया तो जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।