{"_id":"626cb209dd192440cc049174","slug":"misdeed-case-registered-against-nayagaon-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: आम आदमी पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, युवती ने हेल्पलाइन नंबर पर दी थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली: आम आदमी पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, युवती ने हेल्पलाइन नंबर पर दी थी शिकायत
Sat, 30 Apr 2022 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:20 AM IST
सार
पीड़िता की छोटी बहन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी अपने राजनीतिक रसूख एवं पैसे के बल पर समझौते का दबाव बना रहा है और तरह-तरह की धमकियां दिलवा रहा है। जिस कारण हमारे परिवार को खतरा है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा के साथ आरोपी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नयागांव के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता एवं नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उप प्रधान पर शुक्रवार देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान कृष्ण यादव निवासी नयागांव के रूप में हुई है। आरोपी विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार शाम पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना सम्बन्धी जानकारी दी थी। इसके पश्चात स्थानीय पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर गगनदीप कौर ने पीड़ित से फोन पर बात की। पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर गगनदीप कौर ने मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। देर रात ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए खरड़ अस्पताल ले जाया गया था। वहीं पीड़िता की छोटी बहन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी अपने राजनीतिक रसूख एवं पैसे के बल पर समझौते का दबाव बना रहा है और तरह-तरह की धमकियां दिलवा रहा है। जिस कारण हमारे परिवार को खतरा है।
विज्ञापन
वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उपप्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं। पुलिस आरोपी के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।