फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   loot, chori, theft, crime, theft in flat, jeerakpur, mohali, chandigarh,

मां-बेटी गई नौकरी पर, चोर ले गए लाखों के जेवरात

Sun, 04 Sep 2016 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 04 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
loot, chori, theft, crime, theft in flat, jeerakpur, mohali, chandigarh,
police inquary on the spot - फोटो : amar ujala
मां-बेटी नौकरी पर गई हुई थीं। इस बीच चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात का पता उस समय लगा, जब बेटी जॉब से जल्द ही घर पहुंच गई। पीड़ित ने लिखित शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

अपराजिता राय निवासी फ्लैट नंबर-301, ब्लाक-एफ, माया गार्डन-3, वीआईपी रोड-2 ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उसकी मां प्राइवेट कंपनी में जॉब करतीं हैं। शनिवार वह दोनों नौकरी पर चली गई थीं। उसने बताया कि शनिवार वह नौकरी पर से जल्द घर आ गई थीं। अपराजिता ने बताया कि घर का मेन दरवाजा खुला पड़ा था। जबकि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर दाखिल हुई तीनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियाें का सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर उनके घर से करीब 20-25 तोला सोने व चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन


सोसायटी की सिक्योरिटी सवालों के घेरे में
वीआईपी रोड-2 पर स्थित सोसायटी के अंदर कोई बाहरी व्यक्ति आकर बंद फ्लैट को कैसे निशाना बना गया। जबकि सोसायटी के गेट पर और अंदर के हिस्सों में सिक्योरिटी गार्ड्स 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसके बावजूद दिनदहाड़े चोर घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं। इससे सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स पर सवाल खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed