{"_id":"62d25aac823ee2796b7edb29","slug":"kurali-police-registered-case-against-anmol-bishnoi-for-threatening-rti-activist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: आरटीआई एक्टिविस्ट को मिली धमकी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई का भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: आरटीआई एक्टिविस्ट को मिली धमकी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई का भाई
Sat, 16 Jul 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:59 AM IST
सार
कॉल करने वाले ने खुद का नाम अनमोल बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। करीब दो मिनट 53 मिनट 10 सेकेंड की कॉल की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुराली थाने की पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सिमरनजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। सरकारी दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। अपने द्वारा दी गई शिकायतों पर कार्रवाई करवाने के लिए वह 14 तारीख को चंडीगढ़ गया था। जब वह रात को दस बजे वापस आ रहा था तो बड़ौदी टोल प्लाजा के पास उसे एक व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने उसको जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद उसने कॉल रिकॉर्ड कर ली। कॉल करने वाले ने खुद का नाम अनमोल बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। करीब दो मिनट 53 मिनट 10 सेकेंड की कॉल की। सिमरनजीत ने कहा कि उसने गांव प्लान कला 66 फुट रोड जालंधर पर जो कॉलोनी काटी जा रही है, उसके खिलाफ शिकायत दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि शिकायत को वापस ले ले वरना घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। शिकायत वापस नहीं ली तो उसे मार देंगे।
विज्ञापन