{"_id":"68e911350e62184a2c0379f2","slug":"himachal-youth-murder-case-mohali-police-arrested-accused-harry-arrested-after-six-days-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हिमाचल के युवक की हत्या: छह दिन बाद पकड़ा गया आरोपी हैरी... ऊना के शिवांस को मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में हिमाचल के युवक की हत्या: छह दिन बाद पकड़ा गया आरोपी हैरी... ऊना के शिवांस को मारी थी गोली
Fri, 10 Oct 2025 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:30 PM IST
सार
खरड़ के विला प्लाजियो सोसाइटी (खानपुर) में रविवार तड़के शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिवांस राणा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाला था और ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के खरड़ में बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और मृतक दोनों ही हिमाचल के ऊना के रहने वाले हैं। आरोपी हरविंदर उर्फ हैरी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
घटना 4 अक्तूबर की है। खरड़ के विला प्लाजियो सोसाइटी (खानपुर) में रविवार तड़के शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिवांस राणा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाला था और ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, हत्या का आरोपी हरविंदर उर्फ हैरी भी ऊना का ही रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। खरड़ पुलिस ने हरविंदर उर्फ हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विला प्लाजियो सोसाइटी की पहली मंजिल के एक किराये के फ्लैट में शनिवार रात को पार्टी चल रही थी। फ्लैट में रहने वाले युवक का भाई अपने तीन दोस्तों के साथ आया था, जिसमें शिवांस राणा भी शामिल था। इसके अलावा उनका दोस्त हरविंदर सिंह हैरी भी पार्टी में शामिल होने आया था, जो अभी खरड़ की ही किसी अन्य सोसाइटी में रहता है।
विज्ञापन
इन सभी ने रात 11 बजे शराब पीना शुरू किया और पार्टी सुबह 5 बजे तक चली। इसी दौरान शिवांस और हरविंदर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में हैरी ने पिस्टल निकाली और शिवांस राणा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांस की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीकांड के बाद फ्लैट में मौजूद एक युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ सिटी खरड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।
मृतक के साथियों से पुलिस ने की थी पूछताछ
डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था। एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना में शामिल सभी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं।