{"_id":"607ff68beb6654678815ca71","slug":"five-case-registered-in-fraud-complaints-at-mohali-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : कोविड काल में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, पांच थानों में एक साथ केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली : कोविड काल में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, पांच थानों में एक साथ केस दर्ज
Wed, 21 Apr 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:25 PM IST
सार
पुलिस ने थाना फेज-एक, मटौर, थाना सिटी खरड़, थाना हंडेसरा और ढकौली में पांच केस दर्ज किए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अब तक उनके पास 33 इस शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोविड काल में जहां लोगों की नौकरियों पर संकट आया हुआ है। कई लोगों की नौकरियों से हाथ धोने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसे लोग दफ्तर खोलने के साथ ही ऑन लाइन भी ठग रहे हैं। पुलिस को जिले के हर हिस्से से इस तरह की शिकायत मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने थाना फेज-एक, मटौर, थाना सिटी खरड़, थाना हंडेसरा और ढकौली में पांच केस दर्ज किए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अब तक उनके पास 33 इस शिकायतें आ चुकी हैं। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जब से कोविड के मामले बढ़े हैं, उसके बाद से यह गिरोह सक्रिय हुआ है। पुलिस की तरफ से लोगों को समझाया गया कि ऐसे लोगों के चंगुल में न फंसे। पैसे लेकर कोई भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं मिलती है। नौकरियां विद्यक योग्यता व मेरिट के आधार पर दी जाती है। वहीं, कोई व्यक्ति इस तरह का दावा करता है कि पैसे लेकर नौकरी लगवाई जाती है, तो ऐसे लोगों के बारे में तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम या एसएसपी ऑफिस में शिकायत करें। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस मुताबिक कुछ शातिर लोगों द्वारा ऑन लाइन मैसेज या विज्ञापन डालकर नौकरी लगवाने के बदले ऑन लाइन पैसे भेजने के लिए कहा जाता है। ऐसे लोगों के चक्कर में न आए।
विज्ञापन
ऑन लाइन 33 लोगों को बनाया गया शिकार
जानकारी के मुताबिक यह आरोपी ऑन लाइन तरीके से भी लोगों को शिकार बना रहे थे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि एंटी साइबर सेल को भी इस संबंधी 33 शिकायतें मिली हैं। जिनकी पड़ताल की जा रही है। इस दौरान जो भी लोग आरोपी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन