{"_id":"605ec6228ebc3ec8967e0b85","slug":"firing-on-woman-coloniser-at-kharar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग : खरड़ में महिला कालोनाइजर पर अंधाधुंध फायरिंग, 15 राउंड फायरिंग में बाल बाल बचीं, अकाली नेता पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फायरिंग : खरड़ में महिला कालोनाइजर पर अंधाधुंध फायरिंग, 15 राउंड फायरिंग में बाल बाल बचीं, अकाली नेता पर केस
Sat, 27 Mar 2021 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:14 AM IST
सार
- खरड़ में महिला कॉलोनाइजर पर फायरिंग, जीप-कारों में सवार थे हमलावर
- जानलेवा हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार, आरोपियों के खिलाफ तीन दिन पहले दी थी शिकायत
- अकाली नेता और पूर्व सरपंच समेत करीब 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
कॉलोनाइजर गगनदीप कौर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो जीप और चार कारों में आए करीब 18 हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खरड़ में एक महिला कॉलोनाइजर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। करीब 15 राउंड फायरिंग के बावजूद महिला बाल-बाल बच गई। गोलियों की आवाज सुन लोग जमा हुए तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी रुपिंदर कौर सोही समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इस मामले में अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डीजीएम होम्स की एमडी गगनदीप कौर ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह के खिलाफ बुरी नजर रखने और डरा धमकाकर हफ्ता वसूली की लिखित शिकायत डीजीपी दिनकर गुप्ता को दी थी। इसी से बौखलाकर उन्होंने हमला करवाया है। हमलावरों के साथ वह दोनों भी थे।
विज्ञापन
गगनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दफ्तर में आ रही थी तो अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और गांव सलोरा के पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह 16 लोगों के साथ गाड़ियों में सवार होकर उससे कुछ दूर आकर खड़े हो गए और उसे अपशब्द कहने लगे। इसके बाद हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गई।
गगनदीप ने बताया कि वह झुग्गियां रोड पर जमीन खरीदकर फ्लैट और कोठियां बनाकर बेचने का काम करती है। हरजिंदर सिंह और नरपिंदर सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। यही नहीं, हफ्ता देने की मांग करते हैं। तीन दिन पहले ही डीजीपी दिनकर गुप्ता को लिखित शिकायत दी थी। खरड़ की डीएसपी रुपिंदर कौर सोही ने बताया कि फायरिंग की वारदात हुई है और गगनदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।