फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter in Derabassi Mohali two gangsters injured and arrested

मोहाली में एनकाउंटर: गैंगस्टरों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, लॉरेंस गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 08:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

मोहाली के डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस की फायरिंग में दो गैंगस्टर घायल हुए हैं। घायलों के लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची है। 

विज्ञापन
Encounter in Derabassi Mohali two gangsters injured and arrested
पुलिस की फायरिंग में घायल बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के डेराबस्सी में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलियां चली है। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो गैंगस्टर घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने मोहाली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लॉरेंस गैंग के विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े दो गुर्गों को घग्घर में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल हुए हैं, जिन्हें डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहाली के मोटेमाजरा निवासी शरणजीत सिंह और वर्तमान में मोहाली के टंगोरी गांव में रह रहे अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके पास से दो .32 बोर की पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही उनकी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिस पर वे सवार थे।
विज्ञापन




एसएसपी हरमनदीप हंस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पिछले महीने राजपुरा में हुई गोलीबारी की एक घटना में शामिल थे। आरोपियों को गोल्डी ढिल्लों ने पंजाब के एक व्यापारी को निशाना बनाने का काम सौंपा था। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों इस साल अक्तूबर में एबॉट्सफोर्ड में ब्रिटिश कोलंबिया के एक भारतीय मूल के उद्योगपति की दिनदहाड़े हत्या का भी मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और आरोपी अमन के खिलाफ हथियारों से संबंधित दो एफआईआर दर्ज हैं।

एसएसपी हरमनदीप हंस, जो एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।


इस संबंध में जिला मोहाली के पुलिस स्टेशन डेराबस्सी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132, 221 और 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed