फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead Body of girl found in Kharar

Mohali: खरड़ में नाले में मिला बोरी में बंधा युवती का शव, हत्या की आशंका, पूरी तरह से गल चुकी थी लाश

Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
सार

खरड़ में निज्जर चौक पर नाले में एक लाश गली हुई हालत में मिली है। जानकारी के अनुसार, लाश 15-16 साल की लड़की की है। शव को बोरी में बंद करके फेंका गया है। 

विज्ञापन
Dead Body of girl found in Kharar
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

खरड़ में मंगलवार को हाईवे के पास गंदे नाले से एक युवती का शव बरामद हुआ। यह शव पुलिस के लिए चैलेजिंग है, वजह है कि शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है। पुलिस के मुताबिक शव युवती का ही है, क्योंकि महिलाओं के पहने जाने वाले वस्त्र मिले हैं। पुलिस ने शव को मार्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है, शिनाख्त के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर 125 सन्नी एनक्लेव के सामने निज्जर रोड के पास हाईवे से गंदे नाले में एक युवती का शव बरामद मिला है। पुलिस के अनुसार शव बोरी में बंधा था। आशंका है कि शव को किसी जानवर ने भी नोचा है। शव लगभग कंकाल का रूप ले चुका है। सिटी थाना खरड़ के एसएचओ मनदीप सिंह ने जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया, पूरी तरह से गल चुका था। शव के कपड़ों से पुलिस ने युवती का शव होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मृतका की आयु करीब 20 हो सकती है। पुलिस ने मामले की कई थानों में सूचना भेज दी है। आसपास के गुमशुदा लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम से पता लग सकेगा कि यह कितना पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शव एक युवती का है। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कोई हादसा है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसके पहले शव की शिनाख्त जरूरी है। -करण सिंह संधू, डीएसपी, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed