{"_id":"66430fa44c0fc44333048d1a","slug":"dead-body-of-girl-found-in-kharar-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: खरड़ में नाले में मिला बोरी में बंधा युवती का शव, हत्या की आशंका, पूरी तरह से गल चुकी थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: खरड़ में नाले में मिला बोरी में बंधा युवती का शव, हत्या की आशंका, पूरी तरह से गल चुकी थी लाश
Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
सार
खरड़ में निज्जर चौक पर नाले में एक लाश गली हुई हालत में मिली है। जानकारी के अनुसार, लाश 15-16 साल की लड़की की है। शव को बोरी में बंद करके फेंका गया है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़ में मंगलवार को हाईवे के पास गंदे नाले से एक युवती का शव बरामद हुआ। यह शव पुलिस के लिए चैलेजिंग है, वजह है कि शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है। पुलिस के मुताबिक शव युवती का ही है, क्योंकि महिलाओं के पहने जाने वाले वस्त्र मिले हैं। पुलिस ने शव को मार्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है, शिनाख्त के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
सेक्टर 125 सन्नी एनक्लेव के सामने निज्जर रोड के पास हाईवे से गंदे नाले में एक युवती का शव बरामद मिला है। पुलिस के अनुसार शव बोरी में बंधा था। आशंका है कि शव को किसी जानवर ने भी नोचा है। शव लगभग कंकाल का रूप ले चुका है। सिटी थाना खरड़ के एसएचओ मनदीप सिंह ने जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया, पूरी तरह से गल चुका था। शव के कपड़ों से पुलिस ने युवती का शव होने की आशंका जताई है।
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मृतका की आयु करीब 20 हो सकती है। पुलिस ने मामले की कई थानों में सूचना भेज दी है। आसपास के गुमशुदा लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम से पता लग सकेगा कि यह कितना पुराना है।
विज्ञापन
यह शव एक युवती का है। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कोई हादसा है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसके पहले शव की शिनाख्त जरूरी है। -करण सिंह संधू, डीएसपी, खरड़