फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, Sweet spots attacking, 4 lakh robbery in mohali

हलवाई पर हमला कर लूटे 4 लाख

Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
crime, Sweet spots attacking, 4 lakh robbery in mohali
लूट - फोटो : अमर उजाला
मेन बाजार स्थित विवेका नंद चौक पर मंगलवार तड़के नकाबपोशों लुटेरों ने एक हलवाई पर हमला करके चार लाख लूट लिए। इस दौरान दुकानदार और लुटेरों में हाथापाई भी हुई। लुटेरों ने तेजदार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया, जिसमें उकसो चोटेें भी आईं। सूचना पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवेकानंद चौक स्थित ठाकुर स्वीट्स नामक दुकान के मालिक मोहन सिंह राठौर मंगलवार तड़के करीब 4:45 बजे दुकान खोलने आए थे। इस दौरान दूधियों को देने के लिए वह साढ़े चार लाख रुपये लाए थे। उन्होंने बताया कि यह राशि दो थैलों में थी। एक थैले में 4 लाख रुपये और दूसरे थैले में 50 हजार थे। उसने बताया कि जब वह दुकान के ताले खोल रहा था तो नगदी से भरे दोनों थेले पास में रख दिए। तभी मुंह ढके एक व्यक्ति उसके पास आया। इस दौरान पास में रखा नगदी से भरा थैला वह उठाने लगा। दुकानदार ने बताया कि उसने एकदम नगदी वाले थैला उठाने वाले को झप्पी मार कर काबू कर लिया।
विज्ञापन


इस कारण लुटेरे के साथ उसकी कुछ मिनट तक खींचतान होती रही। उसने लुटेरे की टांग से पकड़ कर काबू कर लिया। मोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान काबू किए गए लुटेरे ने अपने आप छुड़ाने के लिए तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया, लेकिन हथियार उसके पिछले हिस्से पर लगा। इस कारण उसका बचाव हो गया। इस दौरान कुछ दूर खड़ा दूसरा साथी भी मौके पर आ गया। उसने बताया कि दूसरे लुटेरे के पास हथियार देखकर वह घबरा गया। इसके बाद काबू किया गया लुटेरा उससे छूट गया। लुटेरे चार लाख रुपये की नगदी वाला थैला लेकर भाग गए। मोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान उसने स्कूटर से लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे कुछ दूरी पर खड़ी अपनी बाइक से भाग गए। उसने बताया कि लुटेरे पंजाबी बोलते थे और एक मोना था, जबकि दूसरा सरदार। उसने बताया कि दोनों ने अपने मुंह ढक रखे थे। लुटेरों से हाथापाई में उसे चोटें भी आईं, दुकानदार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed