फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   certificate fraud case, degree fraud case, fraud arrested by mohali police, crime,

फर्जी सर्टिफिकेट और डिग्री मामले में दिल्ली से एक और गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 29 Jun 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
certificate fraud case, degree fraud case, fraud arrested by mohali police, crime,
- फोटो : demo pic
मोहाली में फर्जी सर्टिफिकेट व डिग्रियां बनाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एसके अग्रवाल के रूप में हुई है। जो कि शाहदरा दिल्ली का रहने वाला है। मटौर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रिमांड पर चल रहे संजय, राजकुमार और चंद्र ने पुलिस को एसके अग्रवाल के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि अग्रवाल ही उन्हें विभिन्न यूनिवर्सिटियों की डिग्रियां तैयार करने के लिए कच्चा माल मुहैया करवाता था। इसमें खाली शीट, डीएमसी, मोहरें व अन्य सामान था। इसके बाद पुलिस की टीमें उक्त आरोपियों को दिल्ली लेकर गई। इसके बाद इनकी शिनाख्त पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ सामान भी लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इस केस में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है। जिक्रयोग है कि फर्जी डिग्री बनाने के मामले में अब तक पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें सारे आरोपी फाजिल्का केे रहने वाले हैं। आरोपियों के पास 12 यूनिवर्सिटियों व बोर्डों के दो हजार सर्टिफिकेट, विभिन्न विभागों की फर्जी मोहरें, कंप्यूटर, लैपटॉप व प्रिंटर बरामद हुए थे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है। इनके पास से मिलीं डिग्रियों और सर्टिफिकेटों में पीयू चंडीगढ़, मानव भारती यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, मोनार्ड यूनिवर्सिटी, सीबीएसई और पंजाब बोर्ड के दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन का रिमांड खत्म, भेजे गए जेल
फर्जी सर्टिफिकेट व डिग्रियों के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए राजकुमार, संजय और चंद्र का मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया । इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


कई एंगलों से की जा रही है जांच
आरोपी संजय ने पूछताछ में बताया था कि तैयार की गई फर्जी डिग्रियों से कई लोग सरकारी नौकरी हासिल करने में कामयाब हुए हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए विभिन्न विभागों से टाइअप करके पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed