{"_id":"638b04ac7a6b2d6f8e753bac","slug":"car-loot-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: डेराबस्सी में पिस्तौल दिखाकर छीनी कार, कैब बुक करवाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: डेराबस्सी में पिस्तौल दिखाकर छीनी कार, कैब बुक करवाकर दिया वारदात को अंजाम
Sat, 03 Dec 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:42 PM IST
सार
एटीएस स्कूल से सैदपुरा जाने वाली सड़क पर टैक्सी मंगवाकर चार लुटेरे पिस्टल दिखा कार लेकर फरार हो गए। कार चालक दशरथ ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
डेराबस्सी में लूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेराबस्सी में पिस्तौल की नौक पर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। एटीएस स्कूल से सैदपुरा जाने वाली सड़क पर टैक्सी मंगवाकर चार लुटेरे पिस्टल दिखा कार लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लुटेरे गाड़ी लेकर बरवाला की तरफ फरार हुए तो उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कार चालक दशरथ ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 379 बी, 506 व असला एक्ट के तहत केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस लुटेरों को पकड़ चुकी है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन