फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car driver drink alcohol, mohali police naka, accident, two car demage

फेर की होया जे मैं शराब पीती ए, गड्डी तां ठीक चला रिहा सी...

Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
Car driver drink alcohol, mohali police naka, accident, two car demage
फेर की होया जे मैं शराब पीती ए, गड्डी तां ठीक चला रिहा सी... - फोटो : अमर उजाला
फेर की होया जे मैं शराब पीती अै, गड्डी तां ठीक चला रिहा सी... घोर लापरवाही से फारर्च्यूनर चलाने वाले व्यक्ति के मुंह से यही शब्द निकल रहे थे। इतना ही नहीं अपनी गलती को सिरे से खारिज कर दबंगई दिखाते हुए उसने सिगरेट भी सुलगा ली। मगर, मीडिया के कैमरे घूमते ही सिगरेट का छल्ला बनाने की बजाय उसे फेंक दिया। वहीं, फेज-4 में फारर्च्यूनर गाड़ी के चालक की लापरवाही से हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया और दूसरी तरफ इस लापरवाह फारर्च्यूनर चालक को काबू कर थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना फेज-4 के प्रेस क्लब के पास सोमवार दोपहर की है। जब मदनपुर से डिप्लास्ट की तरफ जा रही ईटीओज कार को दूसरी साइड से आ रही तेज रफ्तार फारर्च्यूनर ने सीधे टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि फारर्च्यूनर के पीछे आ रही कार के चालक ने खुद को मुश्किल से बचाया। हादसे में ईटीओज कार सवार खरड़ निवासी जसविंदर व जुझार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि फारर्च्यूनर कार चालक की पहचान अमित वालिया निवासी फेज-10 चंडीगढ़ के रूप में हुई। हालांकि हादसे केे वक्त वह खुद को फेज-2 मोहाली का निवासी बता रहा था।
विज्ञापन


गाड़ी से मिली शराब, गाड़ी चलाते पी रहा था पैग
मौके पर पहुंची पुलिस ने फारर्च्यूनर कार की तलाशी ली तो उसमें शराब मिली। पुलिस का कहना है कि अमित शराब पीते हुए ही कार चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देरी से पहुंची पुलिस, लग गया जाम
जब हादसा हुआ उसके काफी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डिप्लास्ट से मदनपुर जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। कई स्कूल बसें और अन्य वाहन वहां पर फंस गए। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed