{"_id":"68600ccabef4aa99bb059324","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-kill-their-self-in-mohali-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में देवर-भाभी ने दी जान: दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे घरवाले, पुलिस को नहीं मिली सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में देवर-भाभी ने दी जान: दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे घरवाले, पुलिस को नहीं मिली सूचना
Sat, 28 Jun 2025 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:10 PM IST
सार
पंजाब के मोहाली में शनिवार देर शाम एक महिला और पुरुष ने एक साथ अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि मरने वाले देवर और भाभी हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली में चौंकाने वाली घटना हुई है। शनिवार देर शाम दो लोगों ने एक साथ अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना मोहाली के गांव मटौर की है। जहां देवर और भाभी ने अपनी जान दे दी। इस घटना का आस-पड़ोस में पता चलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
हालांकि घटना की सूचना मटौर थाना पुलिस के पास नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि घर वाले दोनों को एक निजी अस्पताल लेकर गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देवर और भाभी ने एक साथ सुसाइड किया है। अभी तक कारण साफ नहीं हो पाए हैं। वहीं परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन