फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP worker Thar vehicle fired upon and attacked with axe in Mohali

मोहाली में गुंडागर्दी: भाजपा कार्यकर्ता की थार पर फायरिंग, कुल्हाड़ी से वार, आधी रात स्कॉर्पियो में आए हमलावर

Mon, 08 Dec 2025 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Dec 2025 10:26 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में दबंगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ता की थार पर हमला कर दिया। हमलावर एक स्कॉर्पियो में आए थे। पहले उन्होंने फायरिंग की उसके बाद कुल्हाड़ी से थार के बोनट पर वार किए। 

विज्ञापन
BJP worker Thar vehicle fired upon and attacked with axe in Mohali
भाजपा कार्यकर्ता की थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रविवार देर रात करीब 12.50 पर अज्ञात हमलावरों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की थार पर फायरिंग कर शीशा चकनाचूर कर दिया। हमलावर यहीं नहीं रुके, बल्कि गाड़ी के बोनट पर कुल्हाड़ी से भी वार कर उसे नुकसान पहुंचाया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। थार गुरदीप सिंह की है, जो फेज-1 में रहते हैं। पीजी का काम करते हैं। वे मोहाली में भाजपा सदस्य भी हैं। 

विज्ञापन


देर रात उनकी थार घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने कार में बैठे-बैठे ही थार पर गोली चला दी, जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। हमलावरों ने थार के बोनट पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे भी तोड़ दिया। वारदात को कुछ मिनटों में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह जब गुरदीप सिंह जिम जाने के लिए घर से बाहर निकले, तब उन्होंने थार का टूटा शीशा देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी ने पत्थर मारकर शरारत की होगी। जिम से लौटने पर जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो वे दंग रह गए। फुटेज में साफ दिखा कि स्कॉर्पियो सवार युवक गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। कार पर कुल्हाड़ियों से हमला भी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी की जांच की तो भीतर से गोली का खोल भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गुरदीप सिंह ने फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह के अनुसार सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की कि मौके पर फायरिंग हुई है। गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हुई फायरिंग की घटनाएं
मोहाली में बीते कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इससे पहले पंजाबी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग हो चुकी है। 6 नवंबर को फेज-7 में एक सेवानिवृत्त सिंचाई अधिकारी के घर के बाहर 30 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके पीछे काला राणा गैंग का नाम सामने आया था। 15 मई को संगीत निर्माता पुष्पिंदर ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई। जुलाई में एरोसिटी में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर भी गोलीबारी हुई थी। इसी साल फेज-2 में एक जिम संचालक की हत्या कर दी गई थी। जून माह में तहसील रोड पर थाने से मात्र 100 मीटर दूर एक बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी थी। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को गैंगस्टर व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed