फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ambala boy murdered at birthday party in Mohali crime news

पंजाब में अंबाला के युवक की हत्या: बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद बना मौत की वजह, सीने में घोंपा चाकू

Fri, 23 Jan 2026 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Jan 2026 08:46 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में हरियाणा के अंबाला के युवक का मर्डर हुआ है। होटल में बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान दोस्तों के बीच बहस हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के सीने पर चाकू घोंप दिया। 

विज्ञापन
Ambala boy murdered at birthday party in Mohali crime news
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में हरियाणा के युवक की हत्या हुई है। मोहाली के लालड़ू के पास चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर स्थित होटल में अंबाला के कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान युवकों में बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बर्थडे पार्टी में आया अंबाला के युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (27) पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव डेहरी नजदीक पंजोखरा जिला अंबाला के तौर पर हुई है। घटना शनिवार रात 10.30 बजे की है। 

विज्ञापन


लालड़ू पुलिस ने तीन युवकों समेत आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की दो कारें मौके से जब्त की हैं। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर संधू ने बताया कि शनिवार को गांव मंडोर जिला अंबाला के प्रीत नामक युवक का जन्मदिन था। शनिवार रात एक दर्जन दोस्त अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सरसीनी के पास क्रिस्टल होटल में बर्थडे पार्टी के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के दौरान केक काटने के बाद जश्न मनाया जा रहा था। इस बीच कुछ दोस्तों में कहासुनी हो गई और अमनदीप बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई और इस बीच अमनदीप की छाती में चाकू लग गया और उसकी मौत हो गई। अमनदीप अभी अविवाहित था। 

मृतक के भाई गगनदीप की शिकायत के मुताबिक चाकू जश्न निवासी छज्जू माजरा जिला अंबाला ने मारा। चाकू मारकर हमलावर फरार हो गए। जख्मी अमनदीप को नजदीकी अस्पताल एमएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। 


पुलिस ने गगनदीप के बयान पर बर्थडे ब्वॉय प्रीत निवासी गांव मंडोर जिला अंबाला, जश्न निवासी छज्जू माजरा जिला अंबाला, हैप्पी निवासी मंडोर के अलावा उनके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टर का पैनल बनाकर बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed