{"_id":"606697428ebc3ec44553007f","slug":"a-man-killed-his-nephew-at-mohali-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का खून : मामूली विवाद में साठ साल के चाचा ने ली भतीजे की जान, सिर पर फावड़े से किया वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का खून : मामूली विवाद में साठ साल के चाचा ने ली भतीजे की जान, सिर पर फावड़े से किया वार
Fri, 02 Apr 2021 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:32 AM IST
सार
- मोहाली के गांव फिरोजपुर बांगर में वारदात
- पीआरटीसी में बतौर ड्राइवर अनुबंध पर नौकरी करता था मृतक
- चाचा पर केस दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
हत्या
विस्तार
मोहाली में न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर थाने के अधीन आने वाले गांव फिरोजपुर बांगर में एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे के सिर पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रणधीर सिंह के रूप में हुई है। वह पीआरटीसी में बतौर ड्राइवर अनुबंध पर नौकरी करता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साठ वर्षीय चाचा सुरजीत सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रणधीर सिंह अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद वह कमरे से निकलकर अपने परिवार के पास आ गया। इसी दौरान उसका अपने चाचा सुरजीत सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों झगड़ने लगे। इसके बाद सुरजीत सिंह ने गोबर हटाने के लिए प्रयोग होने वाले फावड़े से रणधीर के सिर पर हमला कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत अपने पड़ोसियों को बुलाया और रणधीर को चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजनों के अनुसार, रणधीर शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीने के बाद लड़ाई झगड़ा करता रहता था। अब पुलिस ने आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन