फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीरमुच्छल्ला की सोसाइटी में लूट के मामले में एसआईटी गठित

पीरमुच्छल्ला की सोसाइटी में लूट के मामले में एसआईटी गठित

Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीरमुच्छल्ला की सोसाइटी में लूट के मामले में एसआईटी गठित
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला की पॉश सोसाइटी विक्टोरिया हाइट्स में वीरवार शाम को पिस्टल के बल पर हुई लूट के मामले में एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। इसके इंचार्ज एसपी (डिटेक्टिव) वरुण शर्मा होंगे और उनके नेतृत्व में डीएसपी तरलोचन सिंह, डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह लंग, सीआईए इंचार्ज सतवंत सिंह सिद्धू और ढकोली पुलिस थाना के एसएचओ दलबीर सिंह टीम में शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि ये टीम लूट से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच करेगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम को कार सवार चार लुटेरे फिल्मी अंदाज में हाथ में पिस्टल और चाकू लेकर सोसाइटी के फ्लैट में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को बंधक बनाकर महिला से लाखों की नकदी और आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने राकेश वर्मा की पत्नी जीनू वर्मा निवासी फ्लैट नंबर-103/डी, विक्टोरिया हाइट्स, पीरमुच्छल्ला (जीरकपुर) की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


लूट को फरीदकोट से जोड़कर जांच कर रही पुलिस
एसआईटी के सदस्य एवं एसएचओ ढकोली दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश वर्मा की बैकग्राउंड हिस्ट्री को खंगाल रही है, क्योंकि राकेश मूलरूप से पंजाब के जिला फरीदकोट के रहने वाले है और डेढ़ साल पहले ही यहां पीरमुच्छल्ला में शिफ्ट हुए थे। साथ ही जिस ह्युुंडई एसेंट कार में सवार होकर लुटेरे आए थे, उस पर लगा नंबर ट्रेक का था, जोकि फरीदकोट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से जारी हुआ है। मामले को लेकर फरीदकोट पुलिस से संपर्क साधा जा चुका है और जल्द ही टीम फरीदकोट पहुंचकर राकेश वर्मा के पुराने रिकार्ड और राकेश की किसी से रंजिश तो नहीं थी, के बारे में पता लगाएगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed