{"_id":"5a5524b44f1c1b4d198b5f69","slug":"91515529396-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को नशा बेचने वाला हेरोइन तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यार्थियों को नशा बेचने वाला हेरोइन तस्कर काबू
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों विद्यार्थियों को नशा बेचने वाला हेरोइन तस्कर काबू
एसटीएफ ने फेज-तीन-पांच के लाइट प्वाइंट पर दबोचा
आरोपी से 150 ग्राम हेरोइन बरामद, जल्दी ही तोड़ा जाएगा आरोपी का नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने कॉलेज के विद्यार्थियों को नशा बेचने वाले तस्कर को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बलटाना निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट ने उसका रिमांड नहीं दिया। हालांकि एसटीएफ ने दावा किया कि जल्द ही उसका नेटवर्क तोड़ दिया जाएगा।
आरोपी दीपक शर्मा को हेरोइन के साथ पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एसटीएफ ने फरवरी 2017 में 50 ग्राम हेरोइन और 20 लाख की नकदी के साथ उसे गिरफ्तार किया था। उस समय दो साथी भी उसके साथ थे। आरोपी नशा बेचता ही नहीं बल्कि वह खुद सेवन भी करता है। वह नशा करने का आदि हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने 3/5 लाइट प्वाइंट पर नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह दिल्ली में रहने वाले एक नाईजीरियन से यहां लाता था और उसे जीरकपुर, मोहाली, चंडीगढ़ और कॉलेज में सप्लाई करता था। आरोपी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को नशे का आदि बना दिया था साथ ही उनके जरिये आगे अन्य छात्रों व लोगों से भी लिंक बनाता था। अब पुलिस उन छात्रों की भी तलाश कर रही है, जिन्हें आरोपी हेरोइन सप्लाई करता था।