{"_id":"5c3cefecbdec2273344b060e","slug":"81547497452-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस ने ली बाइक सवार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट बस ने ली बाइक सवार की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ली बाइक सवार की जान
टीडीआई सिटी के पास सोमवार सुबह हुआ हादसा
पुलिस ने बस जब्त की, चालक मौके से हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक बाइक सवार को टीडीआई सिटी के पास हिट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिशी पाल शर्मा उर्फ बबलू 30 निवासी बहलोलपुर के रूप में हुई है। वह क्वार्क सिटी में सिक्योरिटी गार्ड था। बस चालक मौके से बस छोड़ फरार हो गया। इस दौरान लोग भड़क गए थे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आरोपी बस चालक को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के भाई सरबदयाल शर्मा उर्फ पम्मी के बयानों पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सात बजे के करीब रिशी पाल शर्मा उर्फ बबलू ड्यूटी जा रहा था। जब वह टीडीआई सिटी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को हिट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। इसी बीच जैसे ही गांव के लोगों को इस बारे में पता चला वह भी मौके पर पहुंच गए । उनका गुस्सा भी काफी बढ़ गया था। लोगों का कहना था कि जल्दी बस चालक को काबू किया जाए। वरना वह संघर्ष को तेज करेंगे।
बलौंगी थाने की पुलिस ने गांववालों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि जल्दी ही आरोपी ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा। तब जाकर इलाके के लोग शांत हुए। वहीं, पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि मृतक के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और बेटी है। जो काफी छोटे हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।