फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पार्क के शौचालय में नशा करते हुए तीन दबोचे

पार्क के शौचालय में नशा करते हुए तीन दबोचे

Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पार्क के शौचालय में नशा करते हुए तीन दबोचे
तीनों आरोपियों को पुलिस ने नशा मुुक्ति केंद्र भेजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-10 स्थित सिल्वी पार्क के पब्लिक टॉयलेट्स में कुछ युवकों को नशीले पदार्थों समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान दविन्द्र सिंह, राज कुमार व सुरिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को सरकारी नशा मुक्ति केन्द्र भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फेज-10 निवासी एक युवक बुधवार दोपहर समय पार्क में सैर कर रहा था। वह अचानक बाथरूम करने के लिए पार्क में बने पब्लिक टॉयलैट्स में गया। बाथरूम के अंदर से उसे कुछ युवकों की धीमी आवाज में बातें सुनाई दीं। अंदर से धुआं भी निकलता दिखाई दिया। उसने तुरंत इस संबंधी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया। पुलिस की पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची जिस दौरान तीनों युवकों को बाथरूम से बाहर निकाला गया। मौके पर संबंधित पुलिस स्टेशन सोहाना से जांच अधिकारी को भी बुलाया गया। सोहाना पुलिस ने बाहर निकाल कर युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों मोहाली के आसपास के गांवों के निवासी हैं और नशा करने के आदी हैं। यह भी पता चला कि तीनों युवक किसी खाने पीने का सामान सप्लाई करने वाली प्राईवेट फर्म में सामान की होम डिलिवरी करने का करते हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीनों को इलाज के लिए नशा मुक्ति केन्द्र भेज दिया गया है तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है। उसके बाद पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी कि वे नशा कहां और किस व्यक्ति से खरीद कर लाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed