फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मर्डर

मर्डर

Thu, 04 Jan 2018 01:58 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले बिजनौर के युवक की हत्या
विज्ञापन

- गांव हुसैनपुर-जंडपुर की सड़क पर मिला लहूलुहान शव
- राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पत्नी से की गई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव हुसैनपुर-जंडपुर सड़क पर मंगलवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह सड़क पर खून से लथपथ शव देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बलौंगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कय्यूम खान मूल निवासी बिजनौर (यूपी)के रूप में हुई है। वह यहां गांव जंडपुर में परिवार के साथ रहता था। वह गांवों में फेरी लगाकर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता था। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है।
कय्यूम खान मंगलवार शाम पत्नी शबाना और दो बच्चों के साथ कार पर सवार होकर चंडीगढ़ गया था। रात को धुंध ज्यादा होने के कारण वे दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना में कय्यूम और उसकी पत्नी घायल हो गए थे। कय्यूम को ज्यादा चोट लगी थी। हालांकि चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार रात को ही वह वापस घर लौट गया था। मृतक की पत्नी शबाना ने पुलिस को बताया कि किसी ने बुधवार तड़के चार बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाया। कय्यूम दरवाजा खोलने चला गया। दरवाजा खोलने के बाद कय्यूम ने बाहर से ही कहा कि उसका दोस्त आया है और वह उसके साथ किसी काम से जा रहा है। इतना कहकर वह घर से चला गया। वह जब काफी देर तक नहीं लौटा तो पत्नी उसे ढूंढने के लिए घर से निकल पड़ी। थोड़ी देर के बाद पता चला कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है और शव हुसैनपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर पड़ा है।
विज्ञापन


शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
गांव हुसैनपुर के पास हुई कय्यूम खान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसके शरीर की जांच की तो पता चला कि पेट और छाती पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। गले और सिर के पिछली ओर भी तेजधार हथियार से हमला के निशान थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शव के पास से खून से सना एक राड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बाक्स-
बच्चे कर रहे थे पिता का इंतजार
कय्यूम खान कुछ साल पहले ही जंडपुर में रहने आया था। इससे पहले वह चंडीगढ़ में रहता था। कय्यूम अपनी पत्नी और चारों बच्चों के साथ यहां रहता था। मृतक की हत्या के बाद जब पुलिस के घर पर पहुंची तो देखा कि वहां पर मृतक की बहन और दो बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी अम्मी अब्बू को ढूंढने के लिए गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed