{"_id":"5a2c41a64f1c1bd0408bbc93","slug":"81512849830-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट क्राइम ब्रांच ने दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट क्राइम ब्रांच ने दो दबोचे
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोप में स्टेट क्राइम ब्रांच ने दो दबोचे
आरोपियों को अदालत में किया पेेेश, भेजे जेल
अमर उजाला ब्यरो
मोहाली।
स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक पुराने हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजिंद्र सिंह व करमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों जिला लुधियाना के गांव हलवारा के रहने वाले हैं। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिला लुधियाना के गांव हलवारा निवासी निर्मल सिंह के पोते अमनदीप सिंह उर्फ अमना का कुछ लोगों ने वर्ष 2010 में कत्ल कर दिया था। आरोपियों ने बाद में हत्या को हादसे का रूप दे दिया था, ताकि वे कत्ल केस से बच सकें। उस समय पुलिस स्टेशन सुधार में केस दर्ज कर लिया गया था। लेकिन निर्मल सिंह ने केस की जांच के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच के पास आवेदन दिया था। वर्ष 2011 में इस केस की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की गई, इसके बाद क्राइम ब्रांच में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। केस का अदालत में ट्रायल भी चला, जिसमें छह आरोपी आरोपी बरी हो गए दथे। अब इस केस में क्राइम ब्रांच ने राजिंद्र सिंह और करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी बाकी है। उक्त दोनों आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 302, 218, 201, 120बी तहत दर्ज केस के दर्ज किया था।