फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सार्जेंट ने खुद को मारी गोली, मौत

सार्जेंट ने खुद को मारी गोली, मौत

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार्जेंट ने खुद को मारी गोली, मौत
एयरफोर्स से रिटायर सार्जेंट ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

डिप्रेशन में चल रहे थे करनैल सिंह, सेक्टर-69 में शनिवार दोपहर की है घटना, मौके पर पहुंची पुलिस
पति और बहू को सुसाइड करने से पहले भेज दिया था कैंटीन
चलाई थी दो गोलियां, एक गोली सार्जेंट ने अपनी छाती में मारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। डिप्रेशन में चल रहे एयरफोर्स से रिटायर सार्जेंट ने शनिवार दोपहर को पत्नी और बहू को कैंटीन भेजकर अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 74 वर्षीय करनैल सिंह पावला के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट, चली हुई गोलियों के खोल, बंदूक व कारतूस कब्जे में ले लिए। फेज-आठ थाने में धारा-174 के तहत केस दर्ज किया है।
यह घटना सेक्टर-69 के मकान नंबर 1060 के फर्स्ट फ्लोर पर हुई। यहां करनैल सिंह कई सालों से पत्नी व बहू के साथ किराये पर रह रहे थे। वह बोल नहीं पाते थे। सारी बात लिखकर ही परिवार को बताते थे। कई सालों से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बहू को सामान लेेने के लिए कैंटीन भेज दिया। इसके बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उन्होंने छाती में मारी। मकान मालिकों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो इस बारे में उनकी पत्नी को फोन पर सूचित किया। पत्नी और बहू मौके पर पहुंचे तब तक करनैल सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

---बॉक्स
पहले लगा सिलिंडर फटा
मकान मालिक परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि करनैल सिंह ने दो गोलियां चलाईं थीं। पहली गोली रसोई के साथ लगते कैमरे पर लगी। उन्हें पहले लगा शायद सिलिंडर फटा हो, लेकिन बाहर आकर देखा तो ऐसा कुछ नहीं था। कुछ समय बाद दूसरी गोली चली तो वह दोबारा बाहर आए और देखा कि करनैल सिंह नीचे गिरे पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉकस
गोली चलाने के लिए अपनाया अनूठा तरीका
करनैल सिंह तकनीकी माहिर थे। कई नामी प्राइवेट ट्रैक्टर कंपनियों के तकनीकी विभाग में एयरपोर्स से रिटायरमेंट के बाद काम कर चुके थे। उन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाने के लिए अनूठा तरीका तैयार किया। बंदूक लंबी थी। ऐसे में उन्होंने एक स्टिक तैयार की, जिस पर लोहे की कील लगाई। उन्होंने बंदूक के ट्रिगर में कपड़ा फोल्ड कर डाला। माना जा रहा है कि उन्होंने बंदूक को अपनी छाती से सटाकर ट्रिगर में डाले कपड़े को कील वाले डंडे से दबाया जिसके बाद गोली चलने से उनकी मौत हो गई।
---बॉक्स
बच्चे विदेश में हैं, उनके आने के बाद होगा संस्कार
करनैल सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। तीनों की शादी हो चुकी है। बेटा रनबीर सिंह और बहू नरिंदर कौर व बेटी जसप्रीत आस्ट्रेलिया में रहते हैं जबकि छोटा बेटा सुखबीर कनाडा में सैटल हैं। उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा।
---बॉक्स
डेढ़ साल पहले ही की थी बेटे की शादी
करनैल सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले ही अपने छोटे बेटे की शादी की थी। पीछे से पूरा परिवार रायपुर जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। बेटा कनाडा चल गया था जबकि बहू दंपति के पास ही रह रही थी। उसने अप्रैल में विदेश जाना था। पूरा परिवार हादसे से सन्न है।

---बॉक्स
पंजाबी और अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट
करनैल सिंह ने सुसाइड करने से पहले नोट में लिखा कि मैं गन शॉट मौत करनैल सिंह। हालांकि पुलिस ने घर से कुछ डायरी व अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed