फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिंगर पर हमले के संबंध में एक और गिरफतार

सिंगर पर हमले के संबंध में एक और गिरफतार

Tue, 02 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सिंगर पर हमले के संबंध में एक और गिरफतार
परमीश वर्मा पर हुुए हमले के मामले में चंडीगढ़ से एक महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

गैंगस्टर आकाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को दबोचा
महिला किसी सरकारी दफतर में करती है काम, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर परमीश वर्मा पर अप्रैल में हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश से पूछताछ के बाद चंडीगढ़ से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेनू निवासी चंडीगढ़ के गांव खुड़्डा लाहौरा के रूप में हुई है।
महिला किसी सरकारी आफिस में एडहॉक पर जॉब करती थी। उसे पुलिस ने धारा 120बी के तहत काबू किया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जबकि गैंगस्टर को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परमीश पर हुए हमले के संबंध में कुछ दिन पहले मोहाली पुलिस गैंगस्टर आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जब आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने महिला का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के तहत महिला को काबू किया है । हालांकि इस केस में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा व उसकी दो महिला मित्रों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि 14 अप्रैल, 2018 की देर रात साढ़े 12 बजे के करीब गायक परमीश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। जब वह मोहाली के सेक्टर 91 स्थित अपने घर को कार में आ रहा था। इस हमले में परमीश वर्मा व उसका दोस्त कुलवंत सिंह चाहल भी घायल हो गए थे। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने हमला करने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कई लोगों को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed