फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बारवीं का नकली सर्टिफिकेट दिलाने के दोष नीचे अकैडमी संचालक रख़लाफ़ केस दर्ज

बारवीं का नकली सर्टिफिकेट दिलाने के दोष नीचे अकैडमी संचालक रख़लाफ़ केस दर्ज

Tue, 03 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बारवीं का नकली सर्टिफिकेट दिलाने के दोष नीचे अकैडमी संचालक रख़लाफ़ केस दर्ज
जाली सर्टिफिकेट देने के आरोप में एकेडमी संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

जिला संगरूर निवासी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ मोहाली में पहले से दर्ज है धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पुलिस ने 12वीं का जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में एक अकादमी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई संगरूर निवासी युवक की शिकायत पर की है। उसका आरोपी के साथ डेढ़ लाख रुपये में सौदा हुआ था। आरोपी ने उससे 80 हजार रुपये लेकर जाली सर्टिफिकेट दिया था।
थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नितेश मोहन निवासी गांव बागड़िया थाना अमरगढ़ जिला संगरूर ने इस संबंध में शिकायत दी थी। नितेश ने बताया कि उसे पता लगा था कि लोहगढ़ स्थित डीएवी अकादमी 12वीं कक्षा में बिना दाखिला के पास करवा देता है। वह अकादमी के संचालक अश्वनी कुमार से मुलाकात की। नितेश का कहना है कि संचालक ने उससे आईसीएसई बोर्ड का सर्टिफिकेट दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संस्थान के संचालक ने उससे 80 हजा रुपये लेकर 12वीं का सर्टिफिकेट दे दिया। जब उन्होंने उसकी आनलाइन जांच की तो सर्टिफिकेट जाली निकला। उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मटौर पुलिस स्टेशन में पहले से धोखाधड़ी का केस दर्ज है। जिसमें आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, वहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में जाली सर्टिफिकेट बनाने के मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed