फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   राजपुरा से जीरकपुर घर लौट रहे सेंट्रो कार ट्रक में घुसी, मौके पर कार सवार नौजवानों ने तोड़ा दम..

राजपुरा से जीरकपुर घर लौट रहे सेंट्रो कार ट्रक में घुसी, मौके पर कार सवार नौजवानों ने तोड़ा दम..

Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा से जीरकपुर घर लौट रहे सेंट्रो कार ट्रक में घुसी, मौके पर कार सवार नौजवानों ने तोड़ा दम..
ट्रक में घुसी तेजरफ्तार सेंट्रो कार, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

सबहेड
शादी समारोह में शामिल होकर राजपुरा से जीरकपुर लौट रहे थे कार सवार दोनों युवक

फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास रिंग रोड पर शनिवार देर रात एक तेजरफ्तार सेंट्रो कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक राजपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जीरकपुर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मुनीष कुमार निवासी ग्रीन पार्क लोहगढ़, जीरकपुर (मूल निवासी दशमेश नगर, अमृतसर) और वनीत धीर निवासी रॉयल एस्टेट सोसायटी, जीरकपुर (मूल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मुनीष और वनीत धीर शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे सेंट्रो कार से राजपुरा से जीरकपुर लौट रहे थे। बनूड़ क्रॉस करने के बाद जब दोनों जीरकपुर में दाखिल हुए तो एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास उनकी तेजरफ्तार कार रिंग रोड पर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। जांच अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बायां हिस्सा ट्रक के अंदर की तरफ घुस गया और दोनों युवकों की कार के अंदर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी एक राहगीर ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर सोनू सेठी की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को लोगों की मदद से निक्कू ने बाहर निकाला और डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


तेजरफ्तार कार को कंट्रोल नहीं कर पाया वनीत
पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक ही धागा फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार रात राजपुरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों एक साथ गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह वापस जीरकपुर लौट रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि नौजवानों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वनीत उसे कंट्रोल नहीं कर पाया, जिस कारण उनकी कार ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू सेठी की एंबुलेंस ने मृतकों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना पाकर सबसे पहले समाजसेवी सोनू सेठी की एंबुलेंस को लेकर निक्कू घटनास्थल पर पहुंचा। उसने कार के अंदर फंसे नौजवानों को लोगों की मदद से बाहर निकाला और डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। निक्कू ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां देखा क्षतिग्रस्त कार में दो युवक खून से लथपथ थे। मुनीष बाहर की तरफ झूल रहा था और वनीत धीर ड्राइवर सीट पर बुरी तरह से फंसा हुआ था।


तीन बजे मिली थी हादसे की सूचना : ज्वाला प्रसाद
अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक मुनीष कुमार के पिता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सुबह तीन बजे मिली। इसके बाद वह बेटे के साथ अमृतसर से यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रेल विभाग से रिटायर हैं। मुनीष ने ग्रेजुएशन के अलावा आईटीआई का कोर्स किया था। इसके बाद वह जीरकपुर में धागा फैक्टरी में काम कर रहा था जबकि नवंबर, 2015 को मुनीष की पूनम से शादी हुई थी। जिसके बाद एक बेटी कार्तिशा ने उनके घर जन्म लिया है। अपने जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed