{"_id":"5a1874464f1c1b9e678bdcab","slug":"71511552070-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा को बंधक बनाकर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगा को बंधक बनाकर रेप
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बंधक बनाकर दिया रेप की वारदात को अंजाम
पुलिस ने दो युवकों पर अगवा करने, रेप समेत पास्को एक्ट के तहत केस किया दर्ज
रेप की वारदात से पहले नाबालिग को दिया था नशीला पदार्थ
आरोपी फरार, लड़की की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर अगवा करने और नशीला पदार्थ देकर रेप करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में गांव मोहाली निवासी सागर (22) और गगन (24) के खिलाफ आईपीसी की धारा 247, 363, 363, 366ए, 376 व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। जबकि उनके परिजन भी शहर से बाहर हैं। थाना फेज-1 के जांच अधिकारी एसआई लखबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि आरोपी के परिवार वाले शादी समारोह मं शामिल होने शहर से बाहर गए हुए थे। जबकि वह काम पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसने अपने एक दोस्त गगन को पहले ही बुला रखा था। वहां पर लड़की को नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद जब लड़की नशे में आ गई तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। साथ ही रेप की वारदात को अंजाम दिया।
लड़की पूरी रात बेसुध होकर उनके कमरे में पड़ी रही। वहीं, परिवार वाले पूरी रात लड़की की तलाश करते रहे। इस दौरान भी आरोपियों ने मुंह नहीं खोला। जब परिवार वालों ने सागर से पूछा कि उन्होंने लड़की को देखा है, आरोपी ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद सुबह आरोपी वहां से चुपके से निकल गए। जब लड़की के परिजनों ने आरोपियों का कमरा खोलकर देखा तो लड़की बेसुध पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने लड़की को कमरे से बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
नाबालिग से रेप की दूसरी वारदात
नाबालिग से रेप का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सोहाना थाने में बहन के घर रह रही लड़की से दुराचार का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया था। जो कि नाबालिग को चाकलेट देने के बहाने मार्केट ले गया था। बाद में आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था।