फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आइसक्रीम का लालच देकर किया था बच्चे का अपहरण, मांगी थी दो लाख की फिरौती

आइसक्रीम का लालच देकर किया था बच्चे का अपहरण, मांगी थी दो लाख की फिरौती

Mon, 08 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 08 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
आइसक्रीम का लालच देकर किया था बच्चे का अपहरण, मांगी थी दो लाख की फिरौती
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो बच्चे को अंबाला छोड़ भागा किडनैपर
विज्ञापन

सबहेड : स्टेशन से यात्री के मोबाइल से बच्चे ने मां को किया फोन, डेराबस्सी पुलिस बच्चे को लाई

प्वाइंटर
आइसक्रीम देकर किया था अगवा, मांगी थी दो लाख की फिरौती
सीसीटीवी में कैद हुआ सोनीपत का रहने वाला आरोपी
शनिवार रात को 9 बजे हुआ था 11 वर्षीय आशीष का अपहरण
मॉडलिंग करता है सोनीपत का रहने वाला अपहरणकर्ता

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कुराली में सिंघपुरा चौक से शनिवार रात को 9 बजे अगवा किए गए आशीष जोत सिंह को पुलिस ने कुछ ही घंटों में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, जबकि अपहरणकर्ता फरार होने में कामयाब हो गया।
रविवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पुलिस टीम ने आशीष को उसकी मां के हवाले कर दिया। भुल्लर ने बताया कि छठी कक्षा में पढ़ते आशीष जोत सिंह उर्फ आशु को आरोपी आइसक्रीम का लालच देकर चौधरी अस्पताल के सामने से कार में अगवा कर ले गया था। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत बच्चे की तलाश के लिए एक टीम बनाई थी। टीम को पता चला कि अपहरणकर्ता ने बच्चे की मां सतविंदर कौर से फोन पर दो लाख रुपये फिरौती मांगी है। इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर टीम को मिला। एसएसपी ने बताया कि रविवार को अपहरणकर्ता बच्चे को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। बच्चे ने स्टेशन पर किसी का फोन लेकर अपनी मां को फोन किया। इसके बाद डीएसपी डेराबस्सी को तुरंत अंबाला भेजा गया, जहां उन्हें बच्चा मिल गया। एसएसपी ने बताया कि बच्चे से बात की जा रही है और जल्द ही अपहरणकर्ता को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

रास्ते में बदल दी थी कार
जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता कुराली से एक मारुति कार में बच्चे को अगवा कर ले गया था। उसने रास्ते में अपनी मारुति कार छोड़ दी और दूसरी कार में अंबाला की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से मिला बच्चा
पुलिस खुद श्रेय लेने में जुटी, रविवार दोपहर तक खाली हाथ थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। बच्चे को अगवा करने का मामला पुलिस ने शहरवासियों की मदद और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हल कर लिया है, जबकि पुलिस इसका श्रेय खुद लेने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि रविवार दोपहर तक पुलिस के हाथ खाली थे। जब सोशल मीडिया पर आरोपी का बच्चे के साथ वीडियो और एक संभावित फोटो वायरल होने लगा तो अपहरणकर्ता को इसकी भनक लग गई और वह बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।
सिंघपुरा चौक के साथ लगती दुकानों के सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी बच्चे को अपने साथ घुमाते हुए दिखाई दे रहा है। एक दुकान से आरोपी आशीष और एक अन्य बच्चे को आइसक्रीम दिलाता है। इसके अलावा सड़क पर बच्चे के साथ घूमते हुए आरोपी की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हुई हैं। यही वीडियो शहर में सभी के मोबाइल पर पूरा दिन वायरल होता रहा, जिसके बाद पुलिस बच्चे तक पहुंच गई।


पेशे से मॉडल है अपहरणकर्ता
जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ता मॉडलिंग करता है और उसका संबंध इस फील्ड के साथ जुडे़ शहर के कई युवाओं के साथ है। बताया जाता है कि वह कुराली में ही किराये के मकान में रह रहा है और हरियाणा के सोनीपत का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed