{"_id":"5a888c3f4f1c1b92268bac3b","slug":"61518898239-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कार पलटने से बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कार पलटने से बड़ा हादसा टला
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराकर पलटी क्रेटा
इस हादसे में बाल-बाल बचा चंडीगढ़ निवासी परिवार
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक क्रेटा डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के खंभों से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोट लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कार एक लड़की चला रही थी। कार सवार अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। शनिवार को चंडीगढ़ निवासी एक परिवार क्रेटा में अंबाला की तरफ से चंडीगढ़ जा रहा था। कार को एक लड़की चला रही थी। जब वह डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो मोड़ के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रही लड़की, दो औरतें और एक व्यक्ति बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें लगी हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। शाम के समय यातायात अधिक होने के कारण कुछ ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। डेराबस्सी से गांव भांखरपुर तक हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पलटी कार को साइड में करवाकर जाम खुलवाया।