फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शोरूम व दो बूथ नगर निगम ने किए सील

शोरूम व दो बूथ नगर निगम ने किए सील

Tue, 19 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
शोरूम व दो बूथ नगर निगम ने किए सील
प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले दो शोरूम और बूथ सील
विज्ञापन

टैक्स न चुकाने वालों पर नगर निगम हुआ सख्त
दो शोरूम बंद पड़े थे, आगे भी चलती रहेगी यह कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने सोमवार को दो शोरूम और दो बूथ सील कर दिए। इनका कुल बकाया लाखों रुपये में बनता है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारी अवतार सिंह की अगुवाई में सोमवार को एक टीम फेज-दो पहुंची। यहां पर टीम सबसे पहले एससीएफ 35 में पहुंची। यहां पर दीप डेयरी व स्वीट्स नामक दुकान चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक की तरफ से 76 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा गया था। दुकान मालिक को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन उसने सुनवाई तक नहीं की। जिसके बाद निगम की टीम ने शोरूम को सील कर दिया गया है। इस दौरान टैक्स न भरने करने के फेज-दो के ही बूथ नंबर 33 और 34 को भी सील किया गया। यह दोनों बूथ बंद पड़े थे। बूथ बंद होने के कारण इनका टैक्स काफी कम था, लेकिन इसके बावजूद बूथ मालिक की तरफ से टैक्स नहीं भरा गया। इस तरह नगर निगम की टीम ने फेज-3बी1 में शोरूम नंबर चार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शोरूम मालिक पर टैक्स का दो लाख रुपये बकाया था। दुकान मालिक चार साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहा था।
विज्ञापन


करीब 36 प्रॉपर्टी पर नजर
नगर निगम की तरफ से करीब 36 प्रॉपर्टी को और सील किया जाना है। इनकी तरफ से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा गया है। नगर निगम की तरफ से इनका सारा रिकॉर्ड इकट्ठा कर लिया गया है। अब जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed