फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बंद घर में चोरी

बंद घर में चोरी

Tue, 19 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बंद घर में चोरी
फेज-दो में रिटायर मैनेजर के बंद घर में चोरी
विज्ञापन

20 हजार की नकदी और कीमती सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। फेज-दो में केंद्र सरकार के संस्थान से रिटायर मैनेजर मनमोहन सिंह के घर को निशाना बनाया। जिस समय घर में चोरी हुई उस समय वह अमृतसर गए हुए थे। चोर बीस हजार की नकदी और कीमती सामान ले गए। पीड़ित परिवार ने फेज-एक थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन सिंह ने बताया कि जब वह पत्नी जसविंदर कौर के साथ घर लौटे तो घर के टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। इस बारे में कुलविंदर सांघा ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एएसआई बलदेव व हवलदार राज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही चोरी हुए सामान की डिटेल हासिल की। फेज-एक थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखविंदर ने बताया कि पुलिस को रात नौ बजे इस संबंध में सूचना मिली थी, तुरंत टीमों को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर चोरों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed