फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 21 Mar 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
दुकान में गऊ दान के लिए रखी गुल्लक चोरी
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी में कैद, दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत
मोहाली। गांव लांडरां में एक हार्डवेयर की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी गऊ दान के लिए रखी गई गुल्लक चोरी करके ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार विनोद कपूर के मुताबिक उनकी हार्डवेयर की दुकान खरड़-लांडरां रोड पर स्थित है। दुकान पर मुंडी खरड़ गोशाला वालों ने एक गुल्लक रखी थी जिसमें ग्राहक अपनी मर्जी से दान डाल जाते थे। बीते दिन उन्होंने देखा कि काउंटर पर रखी गुल्लक चोरी हो चुकी थी। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि जिस समय वे अपने काम में व्यस्त थे व दुकान पर और ग्राहक भी खड़े हुए थे, उसी दौरान एक गुलाबी रंग की टी-शर्ट वाला युवक बड़ी फुर्ती से काउंटर से गुल्लक चोरी कर फरार हो गया। विनोद कपूर ने बताया कि गुल्लक में करीब तीन हजार रुपये थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है तथा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed